ग्रीन हाउस प्रौद्योगिकी हरित गृह (ग्रीन हाउस) प्रौद्योगिकी का मुख्य उद्देश्य सालों भर सपफलतापूर्वक अच्छे किस्म के पौधें को बढ़ने के लिए उचित व संवर्धनीय वातावरण उपलब्ध कराना है। पश्चिमी देशों में मौसम की स्थिति सामान्यतया मृदु रहती है। प्लास्टिक गृहों (पोलि हाउस) के अंदर फल, फूल और सब्जियों का उपज सामान्य पहल या कार्य है। हरित गृह (ग्रीन हाउस) संरचना का उपयोग सामान्यतया गैर मौसमी बागवानी फसलों को उगाने में किया जाता है जिसका सामान्य स्थितियों में उपज संभव नहीं होता। हरित गृह (ग्रीन हाउस) सालों भर नियमित रूप से फल, फूल और सब्जियों की आपूर्ति को सुनिश्चित करता है। देश में विविध प्रकार के कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए उसके अनुकूल मौसम की स्थिति बनाये रखने के लिए प्लास्टिक हरित गृह तकनीक जरूरी है। हरित गृह ;ग्रीन हाउसद्ध एक प्रकार का ढाँचा होता है जो पारदर्शी से अपारदर्शी सामग्री जैसे- निम्न घनत्व वाला पोलि एथीलिन ;एलडीपीईद्ध, एफ.आर.पी. पोलि कार्बोनेट से ढ़का होता है। ये पारदर्शी-अपारदर्शी सामग्री सौर्य विकिरण को भीतर आने तो देती लेकिन उसके भीतर स्थित वस्तुओं से निकलने वाले तापीय विकरण को बाहर जाने से रोकता है। यह पौधें के विकास के लिए उचित वातावरण उत्पन्न करता है। दिन के समय सूर्य से प्राप्त ऊर्जा, हरित गृह के भीतर ताप में बदल जाता जिसका पौधें के सामान्य श्वसन क्रिया के दौरान पानी के वाष्पीकरण में प्रयोग किया जाता है। पौधें के विकास को बहुत सारे प्रतिमानक जैसे- प्रकाश, गर्मी, ऊर्जा, कार्बन डायआक्साइड व आर्द्रता प्रभावित करते हैं, जिन्हें इस प्रकार के ढाँचों में नियंत्रित किया जा सकता है।
हरित गृह (ग्रीन हाउस) के निर्माण पर आने वाली लागत ढ़कने वाली सामग्री (चाहे वह कठोर हो या लचीला) के चयन जैसे जी.आई पाइप, एम.एस. ऐंगल, पफाइबर शीशा से युक्त पोलिस्टर, शीशा, उगलिक (एक्रिलिक) इत्यादि पर निर्भर करता है। इसके अलावा, हरित गृह की स्थापना का लागत उसे ढकने के लिए प्रयुक्त सामग्री पर भी निर्भर करता है।
हालांकि ऊपर बताये गये सामग्री से निर्मित हरित गृह काफी खर्चीला हो जाता है जो सामान्य भारतीय किसान की पहुँच से बाहर है। इस समस्या के समाधन के लिए ऐसे हरित गृह निर्माण की व्यवस्था की गई है जो किसानों के आमदनी में संभव हो। इसके लिए पूरी तरह जाँचा-परखा कम लागत वाला लकड़ी का हरित गृह बनाया गया है। यह ढाँचा किसी प्रकार के ढकने वाले सामग्री- फिल्म प्लास्टिक चादर, छायादार जाल, यूवी पोषित निम्न घनत्व वाला पोलि एथलीन फिल्म चादर के लिए उपयुक्त है। इस तरह के हरित गृह के निर्माण की प्रक्रिया नीचे बताई गई है, जिसमें हरित गृह के उपयोगकर्ता या किसान हरित गृह के भीतर विभिन्न पफसलों को उगाने के लिए अध्कि से अध्कि जगह का उपयोग कर सकते हैं।
इन हरित गृहों के अंदर उगाये गये पौधों से प्राप्त परिणाम बताता है कि यह लघु और सीमान्त किसानों के लिए साध्य या उपयोगी प्रौद्योगिकी हो सकता है। इसका उपयोग कर किसान अधिक मात्रा में सब्जी के साथ अन्य बेमौसमी फसल उगा सकते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कुबेरनाथ राय (1933 — 1996) कृतियाँ प्रिया नीलकंठी ( 1969 ) प्रथम निबंध संग्रह रस आखेटक ( 1971 ) गंधमादन ( 1972 ) वि...
-
डॉ 0 बनवारी लाल शर्मा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रान्ति आन्दोलन के कई लड़ाकू सिपाहियों, कुछ बुद्धिजीवियों और छात्र-युवाओं के...
-
ग्रीन हाउस प्रौद्योगिकी हरित गृह (ग्रीन हाउस) प्रौद्योगिकी का मुख्य उद्देश्य सालों भर सपफलतापूर्वक अच्छे किस्म के पौधें को बढ़ने के लिए उचित ...
-
भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी गंगा , जो भारत और बांग्लादेश में मिलाकर २,५१० किमी की दूरी तय करती हुई उत्तरांचल में हिमालय से लेकर बंगाल क...
Green house lagane ke liye uske plate kahan milte hain aur kitne mein kripya btaiye
जवाब देंहटाएं